चौधरामाता की ढाणी देसूरी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2, भील बस्ती व चौधरामाता की ढाणी देसूरी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

देसूरी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं2, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती व राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौधरा माता की ढाणी देसूरी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2 की संस्था प्रधान मीनाक्षी पुरोहित ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया । संस्था प्रधान मीनाक्षी पुरोहित ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर संजुलता गोस्वामी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती व राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौथरामाता की ढाणी देसूरी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया।संस्था प्रधान शिवराम राईका तथा नीतू वैष्णव से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, प्रखर राजस्थान की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर प्रहलाद गर्ग व छगनलाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment