ऑनलाइन गेमिंग एप ‘जोगणियां’ से जुड़ी मनी लांड्रिंग जांच में ED की धमाकेदार कार्रवाई।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

कपासन से बड़ी खबर
ऑनलाइन गेमिंग एप ‘जोगणियां’ से जुड़ी मनी लांड्रिंग जांच में ED की धमाकेदार कार्रवाई।

कपासन मैं करीबन आधा दर्जन ठिकानों पर ed की टीम में कार्यवाही कर रही है

जानकारी के मुताबिक इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर बालमुकुंद ईनाणी बताया जा रहा है, जो कपासन नगरपालिका का पार्षद भी है। ईनाणी पर कपासन थाने में दर्ज है करीब एक दर्जन मुकदमे और उसके दुबई में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

मोबाइल एप के जरिये युवाओं को सट्टे में फंसाकर करोड़ों रुपये फर्जी खातों से दुबई ट्रांसफर किए गए। किसानों और मजदूरों के नाम पर खाते खुलवाकर भारी लेनदेन की भी पुष्टि हुई है।

ईडी टीमें ईनाणी की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर रही हैं। उसके साथी व अन्य सहयोगियों पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment