समाजसेवा भारतीय संस्कृति की परंपरा-महापौर

SHARE:

जरूरतमंदों को बांटे कंबल, श्रीमद् भागवत पाठ के बाद हुआ सेवा कार्यक्रम।

समाजसेवा भारतीय संस्कृति की परंपरा – महापौर

अयोध्या।

भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री ने सोहावल क्षेत्र स्थित अपने पैतृक आवास भैरव तिवारी का पुरवा, कोटही–सरैया में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमद् भागवत कथा पाठ के समापन के बाद हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ‘खुन्नू’ शामिल हुए। ठंड को देखते हुए समाज के गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि समाजसेवा भारतीय संस्कृति की परंपरा है। धर्म, सेवा और सहयोग एक ही सूत्र में बंधे हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना सिर्फ सामाजिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि मानव धर्म है। सरकार गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और पार्टी कार्यकर्ता इसी भावना से समाज के बीच काम कर रहे हैं। वहीं कार्यक्रम के आयोजक सुनील तिवारी शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा केवल पूजा का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सेवा का संदेश देती है। उसी भाव से आज जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए हैं। आगे भी ऐसे आयोजन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाई जाती रहेगी।
मौके पर रमाकान्त तिवारी, सूर्यकांत, राजेश त्रिपाठी, हरिकरन सिंह, सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment