किसान एक्सप्रेस में बम की झूठी सूचना से हड़कंप, पटरंगा स्टेशन पर युवक गिरफ्तार।
अयोध्या।
फिरोजपुर से धनबाद जा रही किसान एक्सप्रेस (13308) में बम होने की सूचना से शनिवार दोपहर पटरंगा स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। दोपहर 1:24 बजे ट्रेन को रोककर पटरंगा पुलिस व रेलवे पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित उतारकर जांच शुरू की। कुछ ही देर में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ रुदौली आशीष निगम, स्थानीय थानों की पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।
कई घंटे चली गहन जांच में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जांच में सामने आया कि ट्रेन की एच–वन फर्स्ट बोगी में सवार एक युवक ने ही बम होने की झूठी पुकार लगाकर दहशत फैलाई थी। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।
करीब दो घंटे की जांच के बाद ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 1 से आगे के लिए रवाना कर दिया गया। अधिकारियों का आधिकारिक बयान फिलहाल सामने नहीं आया है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





