खेत में आया मगरमच्छ, रेस्क्यू कर जलीय क्षेत्र में छोड़ा।

SHARE:

खेत में आया मगरमच्छ, रेस्क्यू कर जलीय क्षेत्र में छोड़ा।

सादड़ी,पाली

महादेव मार्ग राजपुरा ग्राम में एक खेत पर मगरमच्छ दिखा। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर वनकार्मिकों एवं टाइगर रेस्क्यू दल के रफीक पठान ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर जलीय क्षेत्र में छोड़ा। कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य सहायक वनपाल ईश्वरसिंह चौहान ने बताया कि राजपुरा

में भूराराम मोबारसा का खेत में गुरुवार दोपहर को मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना पर वनकार्मिक बजरंगसिंह, संजय मेघवाल सहित टाइगर रेस्क्यू दल के रफीक पठान, अशोक, जगदीश गहलोत मौके पर पहुंचे। जिन्होंने कड़ी मशक्कत से झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ को पकड़ा। राजपुरा बांध के जलीय क्षेत्र से छोड़ दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment