काकोरी ट्रेन एक्शन के दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी ने किया भावुक।

SHARE:

काकोरी ट्रेन एक्शन के दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी ने किया भावुक।

अयोध्या।

जिला कारागार के शहीद कक्ष में काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े दुर्लभ पत्र, डायरी, फाइलें, तस्वीरें और अभिलेखों की अनोखी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखकर लोग भावुक हो उठे। अशफाक उल्लाह खां की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया, जबकि विशेषज्ञ डॉ. शाह आलम राना ने क्रांतिकारियों की विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। प्रदर्शन में ‘सरफरोशी की तमन्ना’ की प्रति, काकोरी केस फाइलें, अशफाक की डायरी और कई ऐतिहासिक दस्तावेजों ने सभी को रोमांचित कर दिया। कई गणमान्य लोग प्रदर्शनी में उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment