अयोध्या में ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह ने रचा नया अध्याय।

SHARE:

अयोध्या में ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह ने रचा नया अध्याय

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर सम्पन्न ध्वजारोहण समारोह ने सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का अद्भुत संदेश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम केवल धार्मिक अनुष्ठान न होकर “वसुधैव कुटुम्बकम्” और हिन्दुत्व की व्यापक व्याख्या का जीवंत प्रतीक बन गया। समारोह में जाति–धर्म से परे 56 जातियों का प्रतिनिधित्व रहा और स्थानीय लोगों को व्यापक सहभागिता मिली।
कार्यक्रम की सादगी, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण के संदेश, स्वदेशी व्यवस्था और राम के जीवन मूल्यों पर आधारित आयोजन शैली ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। 70 एकड़ परिसर की हरियाली, पंचवटी और जल संचयन व्यवस्था ने पर्यावरण चेतना को भी मजबूत किया।
इस ध्वजारोहण ने सामाजिक–सांस्कृतिक एकता, लोकल फ़ॉर वोकल और सनातन मूल्यों की सार्वभौमिक भावना को नये स्वरूप में स्थापित कर अयोध्या के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment