मेनारिया ब्राह्मण समाज-52 श्रेणी की नई निर्विरोध कार्यकारिणी घोषित मार्गदर्शन कमेटी का भी हुआ गठन।

SHARE:

मेनारिया ब्राह्मण समाज-52 श्रेणी की नई निर्विरोध कार्यकारिणी घोषित मार्गदर्शन कमेटी का भी हुआ गठन।

*आराध्य देव ममलेश्वर महादेव को अध्यक्ष मानकर समाज सेवा का संकल्प*

इंदौर।चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

मेनारिया ब्राह्मण समाज-52 श्रेणी में आपसी सौहार्द, एकता और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन पूर्णत: निर्विरोध घोषित किया गया। समाज भवन में आयोजित साधारण सभा में वरिष्ठजन, युवाओं तथा पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मतदान की प्रक्रिया समाज में अनावश्यक मतभेद तथा तनाव को जन्म देती है, इसलिए समाज के हित में बिना चुनाव के ही नई टीम का चयन किया जाए*।

*सभा में समाज के आराध्य देव श्री ममलेश्वर महादेव को साक्षी मानकर 24 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी के सदस्यों ने एकस्वर में कहा कि वे भगवान ममलेश्वर महादेव को ही समाज का वास्तविक अध्यक्ष मानते हुए समाज सेवा, संगठन विस्तार और युवा शक्ति को संगठित करने के उद्देश्य से कार्य करेंगे। समाज के वरिष्ठ जनों को लेकर मार्गदर्शक कमेटी का गठन भी किया गया है क्योंकि समाज की हो रही गतिविधियों को समाज के वरिष्ठ जन की निगरानी में नई कार्यकारिणी कार्य करेगी यदि किसी भी प्रकार से कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा समाज के कार्यों में लापरवाही की जाएगी तो मार्गदर्शन कमेटी द्वारा भी उचित निर्णय ले जाएंगे*

*नई कार्यकारिणी को समाजजनों ने शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में यह टीम सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगी। साथ ही समाज के समग्र विकास, एकजुटता और पारस्परिक सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी*।

*कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ अग्रणीजनों, युवाओं तथा गणमान्य सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही*।
*सभा के अंत में नई कार्यकारिणी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि समाज कल्याण, शिक्षा प्रसार और सामाजिक उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी*।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment