भदेसर की साधारण सभा की बैठक आयोजित,विकास के कई प्रस्ताव पारित।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
पंचायत समिति भदेसर की साधारण सभा की बैठक सुशीला कुंवर प्रधान ममम की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमे चितौडगढ सांसद सीपी जोशी, चित्तौडगढ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर की उपस्थित मे पंचायत समिति सदस्य एवं उपस्थित सरपंच द्वारा बिजली, पेयजल, राजस्व , सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा, पशुपालन , कृषि एवं पंचायती राज विभाग के मुद्दो पर चर्चा की गई जिसमे नाहरगढ मे नवस्वीकृत जीएसस लाईन के पोल लगाने मे आ रही समस्या , भादसोडा खेल मेदान से 33 केवी लाईन हटाने, पेयजल टेंकरो के भुगतान, आंगनवाडी केन्द्रो पर शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था, सार्वजनिक निर्माण विभग के मिसिंग लिंक रोड पूर्ण करवाने, खराब रोडो पर पेचवर्क करने तथा घोसुण्डा़ डेम चैराहे से पंचदेवला पुलिया तक सर्विस लेन संबन्धित समस्याओ के साथ ही पंचायत समिति क्षेत्र मे आ रही समस्याओ के समाधान हेतु संबन्धित अधिकारियो को निर्देश दिये गये।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





