ऐसीबीईओ देसूरी ने आना,ढालोप, करणवा व नारलाई में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
देसूरी 25नवंबर।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आना, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढालोप, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणवा तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई का निरीक्षण कर वहां चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संस्था प्रधान तुलसाराम बोगरेचा ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा परीक्षा प्रभारी मानाराम चौधरी से परीक्षा व्यवस्था का फीडबैक लेकर परीक्षा अभिलेखों की जांच की।माली ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व सुचारू ढंग से संचालित होना पाया गया। माली ने परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुखराज देवासी, अर्जुनसिंह, जुगराज माली, दिनेशकुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढालोप, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणवा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई का भी औचक निरीक्षण कर अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया।इस अवसर पर संस्था प्रधान चंपालाल, सोहनलाल, भंवरलाल चौहान, अरविंदसिंह राणावत व परीक्षा प्रभारी महिपाल, दिनेशचंद्र शर्मा,फूलचंद मीणा व गणेश नारायण, विनीता चारण सहित सभी विद्यालयों के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 20नवंबर से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2दिसंबर तक चलेगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





