गंगा प्रवाह यूनिटी मार्च यात्रा आज चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया जी पहुंची।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली से रवाना होकर उनकी जन्मस्थली पर जाने वाली ‘गंगा प्रवाह यूनिटी मार्च यात्रा आज चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया जी पहुंची जहा जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया।
वीओ-इस दौरान आयोजित समारोह कों सम्बोधित करते हुए सांसद सी पी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान को लंबे समय तक उपेक्षित किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई दिशा देते हुए लौह पुरुष पटेल की दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा – ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थापित कर उनके विचारों और आदर्शों को फिर से राष्ट्रीय चेतना में स्थापित किया। आज देश के चारों दिशाओं से गंगा प्रवाह यात्रा, यमुना प्रवाह यात्रा सहित विभिन्न एकता यात्राएँ निकल रही हैं, जिनका भव्य संगम केवड़िया में होगा। यह संगम केवल यात्राओं का नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है। लौह पुरुष पटेल ने जिस समय रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर देश को एकजुट किया, उस समय भी भारत को एकता की आवश्यकता थी और आज भी वही आवश्यकता उतनी ही महत्वपूर्ण है। देश विरोधी ताकतें समाज को भ्रमित करने, विभाजित करने और राष्ट्र की प्रगति को रोकने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह यूनिटी मार्च यात्रा सरदार पटेल की 150 वीं जयंती को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अभियान है, जिसका उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता के सरदार पटेल के संदेश को अधिक प्रभावी रूप से देशभर में पहुंचाना है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने यात्रा का स्वागत करने के साथ सरदार पटेल के बताये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व यूडी एच मंत्री श्री चंद कृपलानी चित्तौड़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव एवं कई पदाधिकारी एवं संगठन के कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम का संचालन रघु शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने किया आदि उपस्थित थें
बाईट-सी पी जोशी-सांसद
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





