आज आएंगे उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन,अमित शाह व योगी।

SHARE:

आज आएंगे उप राष्ट्रपति, राधाकृष्णन शाह व योगी।

सादड़ी,पाली

रणकपुर में निजी रिसॉर्ट में सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की पौत्री कोमल वीरेंद्र माथुर की शादी समारोह शुक्रवार से शुरू हुआ। शादी में उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन शनिवार सुबह 8.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर 09.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 9.40 बने जोधपुर एयरपोर्ट से हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर सबेरे 10.20 बजे सादड़ी हेलीपेड पहुंचेगे। वे सवेरे 10.30 बजे सादड़ी हैलीपेड से रवाना होकर 10.40 बजे लाल बाग रणकपुर पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे सादड़ी हेलीपेड से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उदयपुर से हेलिकॉप्टर में रणकपुर आएंगे। प्रदेश के गर्वनर हरिभाऊ बागडे, सीएम भंवरलाल शर्मा, सिक्किम के सीएम पीसी तमांग समेत कई प्रदेशों के सीएम-गवर्नर के साथ कई मंत्री और वीवीआईपी भी शनिवार को सखादी में शिरकत करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को शादी समारोह को लेकर महिला संगीत के कार्यक्रम में भाग लेने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस व कर्नाटक गवर्नर थावरचंद गहलोत दिन में ही हेलिकॉप्टर से रणकपुर पहुंचे। ट्रैफिक रोकने का प्लान बदलना पड़ा वीवीआईपी मूवमेंट में आम लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए शनिवार को सादड़ी से रणकपुर रूट पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती गई। पहले इस रूट पर आवाजाही बंद करने का प्लान था, लेकिन चूंकि सभी वीवीआईपी जोधपुर व उदयपुर एयरपोर्ट से हेलिकोप्टर में पांचों हेलीपेड पर उतरेंगे और वहीं से रवाना भी होंगे।

महाराष्ट्र के सीएम व कर्नाटक गवर्नर आए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे सादड़ी पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से माना होटल

परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड पर वन मंत्री संजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और पूर्व सांसद पुष्प जैन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से होटल लालबाग पहुंचे और शादी समारोह में शिरकत की। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भी उदयपुर से सड़क के रास्ते होते हुए रणकपुर स्थित होटल लालबाग पहुंचे। वे भी इस पारिवारिक समारोह का हिस्सा बने।

10 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन पर पाबंदी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, जिला मजिस्ट्रेट एलएन मंत्री ने एक आदेश जारी कर इसके तहत सादड़ी-देसूरी और लाल बाग रणकपुर रोड क्षेत्र और रणकपुर रोड सादड़ी के 10 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 23 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment