2 करोड़ 42 लाख 16 हजार 861 रु प्राप्त हुए।

SHARE:

 

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर दान पत्र की गणना दो राउंड में पूरी हुई जिसमें कुल 2 करोड़ 42 लाख 16 हजार 861 रु प्राप्त हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चतुर्दशी बुधवार को राजभोग आरती के बाद उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा और मंदिर मंडल के पदाधिकारीयों की उपस्थिति भगवान सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया। प्रथम राउंड की की गई गणना में 1 करोड़ 25 लख 49 हजार 500 रुपए प्राप्त हुए दूसरे राउंड की गणना अमावस्या गुरुवार को पदाधिकारीयो सदस्यों एवं मंदिर मंडल केकर्मचारीयो की उपस्थिति में की गई गुरुवार को गणना देर रात्रि तक चली जिसमें 24 लाख 16 हजार 835 रुपए प्राप्त हुए, ऑनलाइन से प्राप्त आइसीआइसीआइ बैंक भादसोड़ा 62 लाख 79 हजार 680 रु, बैंक ऑफ़ बड़ोदा भादसोड़ा 29 लाख 33 हजार 896 रु, इस प्रकार ऑनलाइन से कुल 12 लाख, 13 हजार 576 रु प्राप्त हुए। कार्यालय से प्राप्त राशि 37 हजार, 400 रु प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल मिलाकर भंडार राशि 2 करोड़ 42 लाख 16 हजार 861 रुपए प्राप्त हुए।

इस बार भंडार दो माह में खोला गया अक्टूबर में दीपावली होने के कारण भंडार नहीं खोला गया था इससे पूर्व सितंबर माह की 20 ता को भंडार खोला गया था। गणना के दौरान उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा शंकर लाल जाट कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल कार्यकारी अधिकारी प्रहलादराय सोनी रतनलाल जाट राजकुमार उपाध्याय रमेश उपाध्याय जीएल मीणा मंदिर मंडल के कर्मचारी गण भक्ति गण उपस्थित थे। अमावस्या को मंदिर मंडल की ओर से भक्तों के लिए नूक्ति प्रसाद वितरण किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment