मणिराम दास छावनी सेवा ट्रस्ट एवं कल्याणं करोति के तत्वावधान में आयोजित होगा शिविर।

SHARE:

श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय अयोध्याधाम में 21नवम्बर से 23 नवंबर तक आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवा शिविर

मणिराम दास छावनी सेवा ट्रस्ट एवं कल्याणं करोति के तत्वावधान में आयोजित होगा शिविर

अयोध्या l परम पूज्य महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज एवं परम पूज्य महंत महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन श्री हरिचरण दास जी महाराज की सद्प्रेरणा से श्री सद्गुरु मित्रमंडल चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई व श्री मणिराम दास छावनी सेवा ट्रस्ट एवं कल्याणं करोति,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 नवंबर से 23 नवंबर तक ज्योति महायज्ञ त्रिदिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवा शिविर अयोध्याधाम के वासुदेव घाट स्थित श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में आयोजित किया जा रहा है जिसमें योग्य व अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण करने के बाद उनका इलाज तथा मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
इस चिकित्सा शिविर में नेत्र रोगियों की भर्ती ,परीक्षण,इलाज व उनके मोतियाबिंद का ऑपरेशन तथा आवास व भोजन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। चिकित्सालय के प्रबंधक डी0एन0 मिश्रा व “कल्याणम् करोति” संस्था लखनऊ के महासचिव राष्ट्र गौरव शर्मा ने नेत्र रोगियों से चिकित्सा शिविर में आकर अपने नेत्रों का परीक्षण,इलाज व ऑपरेशन कराने की अपील की है। शिविर का समापन 23 नवंबर 2025 ई को पूर्वाह्न 11:00 से आयोजित कार्यक्रम के साथ किया जायेगा।समापन समारोह में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले नेत्र रोगियों को आवश्यक दवाइयां, चश्मा, भोजन व कम्बल भी वितरित किए जाएंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment