पीएम के ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का किया निरीक्षण।

SHARE:

पीएम के ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का किया निरीक्षण।

अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के साथ महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी श्री राम जन्मभूमि परिसर में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनज़र किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट की पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पहले सुव्यवस्थित करने के निर्देश सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी तैयारियाँ उच्च स्तर की होनी चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, एयरपोर्ट डायरेक्टर, उपजिलाधिकारी रूदौली व मिल्कीपुर, क्षेत्राधिकारी रूदौली, तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment