मेजर शैतान सिंह की पुण्यतिथि मनाई धूमधाम से,कई हस्तियां रही मौजद।

SHARE:

मेजर शैतान सिंह की पुण्यतिथि मनाई धूमधाम से,कई हस्तियां रही मौजद।

माउंट आबू,सिरोही

माउंट आबू में देश के प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई धूमधाम से। माउंट आबू के शैतान सिंह पार्क में हुआ भव्य आयोजन। मेजर शैतान सिंह थे शौर्य और वीरता के धनी डॉ अंशु प्रिया माउंट आबू 18 नवंबर। देश के पहला परमवीर चक्र से सम्मानित 1962 में चीन से लोहा लेते हुए शहीद हुए परमवीर मेजर शैतान सिंह कि आज पुण्यतिथि माउंट आबू के शैतान सिंह पार्क में आर्मी राजपूत रेजीमेंट, माउंट आबू, रजांगला शौर्य स्मारक समिति, आबू राज राजपूत समाज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में समारोह की मुख्य अतिथि माउंट आबू की नगर पालिका प्रशासक एवं उप जिला कलेक्टर डॉ अंशु प्रिया ने कहा कि हमारे देश की सेना हमारे लिए गौरव और प्रेरणा है हमारा गौरवमई इतिहास रहा है हमारी सेनाओं ने
चीन का युद्ध हो चाहे अन्य या अन्य युद्ध के साथ उनकी वीरता की गाथाएं गाई जाती रही है आज हम शैतान सिंह पार्क में मेजर शैतान सिंह की जयंती धूमधाम से मानारहे हैं। इस अवसर पर रजांगला शौर्य स्मारक समिति के महासचिव श्याम सिंह राजपुरोहित ने कहा कि माउंट आबू में मेजर शैतान सिंह का यह पार्क उनके देश सेवा को याद दिलाता है माउंट आबू में उनके परिवार का निवास भी रहा और मेजर शैतान सिंह की 1962 की कहानी हमारे देश के जवानों की अधिकारियों की वीरता को याद दिलाता है आज मेजर शैतान सिंह की पुण्यतिथि है और हम उन्हें श्रद्धा से याद कर रहे हैं। इसअवसर पर आबू राज राजपूत समाज के अध्यक्ष दलपत सिंह दहिया, शिक्षा विद बाबू सिंह परमार, प्रमोद व्यास, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुनील आचार्य, नगर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह देवल, जसवंत सिंह, नारायण सिंह, भोपाल सिंह, शंकर सिंह, हीर सिंह भाटी, हरनाथ सिंह, राजपूत आर्मी रेजीमेंट के अधिकारी एवं सैनिक भारी संख्या में उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment