देसूरी एसीबीईओ माली ने राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय शैली माता का मंदिर देसूरी, राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय बिलेश्वर महादेव मंदिर देसूरी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा खोबान का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश।
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने शाला संबलन के तहत राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय शैली माता का मंदिर देसूरी, राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय बिलेश्वर महादेव मंदिर देसूरी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा खोबान का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय शैली माता का मंदिर देसूरी के संस्था प्रधान अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि एसीबीईओ माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया ।संस्था प्रधान अतुल कुमार शर्मा ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। तत्पश्चात माली ने राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय बिलेश्वर महादेव मंदिर देसूरी व राजकीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा खोबान का अवलोकन कर शाला संबलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान कन्हैयालाल कुमावत व नौरतनमल उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शाला संबलन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचकर अवलोकन कर एप के माध्यम से प्रविष्टी करते हैं जिसकी उच्च स्तर से मोनीटरिंग की जाती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





