कुएं में पांच विशाल अजगर से लोगों मचा हड़कंप,पांचों का एक साथ किया रेस्क्यू,लोगो ने ली राहत की सांस।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
समीपवर्ती ओछड़ी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक पुराने कुएं में अजगर दिखाई देने की सूचना वन्यजीव प्रेमियों को दी। ग्रामीणों ने शुरुआत में एक ही अजगर होने की आशंका जताई थी, लेकिन मौके पर पहुंची टीम ने जब कुएं में झांका तो सभी हैरान रह गए, कुएं में पांच विशाल अजगर एक साथ मौजूद थे। यह घटना जिले में पहली बार दर्ज हुई है, जब एक ही स्थान से इतने अजगरों का सामूहिक रेस्क्यू किया गया। सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रेमी की टीम ने कुंए की स्थिति का आकलन करने के बाद सावधानीपूर्वक घंटों तक चले अभियान में सभी अजगरों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए सर्प में लगभग 15 फीट लंबी 1 मादा अजगर, लगभग 8 से 9 फिट लंबे 3 नर अजगर और लगभग 5 फीट लंबा 1 नर अजगर शामिल थे। रेस्क्यू के बाद सभी पांचों अजगरों को समीपवर्ती जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए रेस्क्यू टीम की सराहना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





