लाला लाजपतराय के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए कार्य करे-माली
नारलाई,पाली।
महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए कार्य करें। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई में प्रार्थना सभा में लाला लाजपतराय की पुण्यतिथि पर व्यक्त किए।
माली ने कहा कि लाला लाजपतराय के लिए राष्ट्र प्रथम था। उन्होंने साइमन कमीशन का विरोध करते हुए बलिदान कर स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे लाला लाजपतराय की जीवनी पढ़े। माली ने कहा आज अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस भी है छात्रों को नवाचार व परिवर्तन का संवाहक बनना चाहिए। उन्होंने छात्रों को उदाहरण देकर नवाचार व परिवर्तन में उनकी भूमिका को स्पष्ट किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरविंदसिंह राणावत व राजेंद्र सिंह राणावत ने भी विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर विनीता चारण सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 17नवंबर 1928को स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय अंग्रेजी दमन चक्र के चलते बलिदान हुए थे। 17नवंबर 1939को नाजी अत्याचारों के चलते शहीद छात्रों की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस भी मनाया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





