चलती कार बनी आग का गोला,लोगों मची अफरा तफरी।

SHARE:

चलती कार बनी आग का गोला,लोगों मची अफरा तफरी।

Oplus_131072

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

उदयपुर–चित्तौड़गढ़ हाईवे पर नपानिया के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एको कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी और देखते ही देखते कार पूरी तरह धधक उठी। ड्राइवर साइड का दरवाजा जाम होने के कारण युवक बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल गया। मृतक सिंहपुर निवासी और किराना व्यवसायी अंबालाल आचार्य बताया जा रहा है। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। भादसोड़ा थाना अधिकारी महेंद्र गुर्जर व हाईवे टीम ने आग बुझवाई, लेकिन तब तक कार राख हो चुकी थी। गैस किट लगे होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौके पर भादसोडा थाना अधिकारी महेन्द्र गुर्जर मय जाप्ता व भदेसर डिप्टी तहसीलदार शिव शंकर पारिक नेशनल हाईवे मैनेजर नरेन्द्र सिंह एवं क ई ग्रामीण मौके पर पहुचें थें

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment