विकास प्राधिकरण के अफसरों की सुस्ती के कारण नही पूरा हो पा रहा सड़क चौड़ीकरण का कार्य।
*300 मीटर सड़क चौड़ीकरण पूरी करना एडीए और पीडब्लूडी अफसरों के लिए चुनौती*
*उच्च न्यायालय का आदेश नियमानुसार हो अधिग्रहण- फिर भी ए डी ए अफसरों की सुस्ती के कारण नही हो पाया अधिग्रहण*
अयोध्या-
रामनगरी अयोध्या के विकास परियोजनाओं पर योगी सरकार गंभीर है और विकास कार्यों को समय से पूरा करने के लिए लगातार होमवर्क कर रही। वही विकास प्राधिकरण के सचिव सहित आला अधिकारी विकास की उन योजनाओं को साकार करने में दिलचस्पी तक नहीं ले रहे। जिसका उदाहरण लता मंगेशकर चौक से अयोध्या गोंडा पुराने पुल के 300 मीटर का चौड़ीकरण 2 साल से नहीं पूरा हो पा रहा। 2 बार दीपोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका, दीपोत्सव में अधिकारी कार्य पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध दिखते है और दीपोत्सव बीतते ही परियोजना पूर्ण करना भूल जाते है। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता का कहना है कि विकास प्राधिकरण के अधिकारी 10 दुकानों को विस्थापित नहीं करा पा रहे हमारा कार्य कुल 15 दिन का शेष है दुकानें विस्थापित होते ही हम 15 दिन में चौड़ीकरण पूरा कर देंगे।वहीं विकास प्राधिकरण के अधिकारी उच्च न्यायालय द्वारा नियमानुसार अधिग्रहण का आदेश बताते है लेकिन अधिग्रहण 6 माह होने को है शुरू तक नहीं कर पा रहे जबकि 3 माह में अधिग्रहण पूरा हो जाता है।एडीए के अफसर नाम न छापने की शर्त पर बताते है कि अधिग्रहण उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में 3 माह में पूरा हो सकता है लेकिन विभाग द्वारा कार्य पूरा कराने की दिलचस्पी न दिखाने के कारण परियोजना धरातल पर नहीं उतर पा रही। योगी सरकार के अफसर विकास परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए लगातार समीक्षा करते है और समय देते है लेकिन कुछ सुस्त अफसरों के कारण विकास परियोजना पूर्ण होने का आईना नहीं दिखा पाती।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





