अपहरण और बलात्कार के मामले में 12 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

अपहरण और बलात्कार के मामले में 12 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़।

कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने 12 साल पुराने अपहरण और बलात्कार के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी भेरूलाल साठीया को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल वीरेंद्र ,सुमित व राकेश द्वारा थाना कोतवाली निम्बाहेडा के 2013 के बलात्कार और अपहरण के मामले में वांछित आरोपी भेरूलाल उर्फ भंवर लाल पुत्र मांगीलाल को अपहरण और बलात्कार के मामले में वांछित होने से भीलवाड़ा में मोती बावजी ps सुभाष नगर से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना भीम गंज जिला भीलवाड़ा के कानीस्टेबल सुरेंद्र जाट और थाना सुभाष नगर के कांस्टेबल रतनलाल बेरवा का भी योगदान रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment