जोबा, गुड़ा जाटान,मांडीगढ व अलसीपुरा विद्यालय का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ माली ने जोबा, गुड़ा जाटान,मांडीगढ व अलसीपुरा विद्यालय का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश।

घाणेराव,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने शाला संबलन के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोबा , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ व राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोबा के संस्था प्रधान मंगतूराम ने बताया कि एसीबीईओ माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया। माली ने विद्यालय के पुस्तकालय का अवलोकन कर पुस्तकालय गतिविधियों को देखकर पुस्तकालय प्रभारी ललितेश मेघवाल के कार्य को सराहा।संस्था प्रधान मंगतूराम ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। माली ने स्टाफ सदस्यों से विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर ललितेश मेघवाल, तरुणा माधव, जेठूसिंह राजपुरोहित व प्रवीण कुमार मालवीय सहित स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुरडो का अरट, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान व मांडीगढ तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा का अवलोकन कर शाला संबलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान उम्मेद राम पालीवाल, शंकरलाल माली, विमलेश कुमार, रणजीत सिंह सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शाला संबलन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचकर अवलोकन कर एप के माध्यम से प्रविष्टी करते हैं जिसकी उच्च स्तर से मोनीटरिंग की जाती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment