वोट ही अपनी पहचान है: सरोज यादव
अयोध्या।वोट ही अपनी पहचान है इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने सहादतगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ नं. 7 व 8 पर पहुंचकर बीएलओ के साथ मिलकर SIR फार्म वितरण में सहयोग किया।उन्होंने लोगों को फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि जल्द ही बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्य को दो-दो फार्म उपलब्ध कराएंगे। इन दोनों फार्मों पर पासपोर्ट साइज फोटो और आवेदक के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे। एक फार्म बीएलओ के पास जमा होगा, जबकि दूसरा हस्ताक्षरित प्रति आवेदक को प्रदान की जाएगी।सरोज यादव ने स्पष्ट किया कि 42 वर्ष या उससे कम आयु की महिलाओं के लिए 2002 का कोई दस्तावेज या अन्य अतिरिक्त कागज की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मोबाइल नंबर, जन्मतिथि सही-सही भरें और फार्म को किसी भी प्रकार से फाड़ें नहीं। आधार नंबर वैकल्पिक रखा गया है।
उन्होंने कहा कि समय सीमा तय है, इसलिए यह उम्मीद न रखें कि तारीख आगे बढ़ेगी। यदि कोई व्यक्ति अपने निवास स्थान से बाहर रह रहा है तो वह संबंधित बीएलओ से संपर्क कर फार्म प्राप्त कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि देश के प्रत्येक नागरिक को SIR फॉर्म भरना अनिवार्य है, अन्यथा नाम मतदाता सूची से हट सकता है।कार्यक्रम में बीएलओ अरविंद यादव, सरिता शुक्ला, महानगर उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर, महानगर सचिव अजय यादव, राजेंद्र यादव व राहुल साथी उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





