भाजपा शासन में भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, विकास में धन की कमी नहीं/राणावत
घाणेराव,पाली
पूर्व ऊर्जा राजमंत्री व क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने कहा कि जब भी भाजपा की सरकार बनी तब तब भ्रष्टाचार पर पूर्णतया अंकुश लगा। साथ ही विकास में धन की कमी नहीं आने दी जा रही है। केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनों से देश के करोड़ों लोगों को फायदा व रोजगार मिला जिससे लाखों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले।
राणावत ने आज ग्राम पंचायत घाणेराव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य मदन राठौड़ ने अपने कोटे से सामुदायिक भवन का शिलान्यास व अंबावाड़ी व ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित सी सी रोड के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि में क्षेत्र की जनता के हर दुःख दर्द में खड़ा रहा हु और आगे में जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने बिहार चुनाव का भी जिक्र करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने विकास व सुशासन को चुनकर भाजपा गठबंधन को भारी बहुमत जीतकर जनादेश दिया।
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री अचलाराम मेघवाल,खेतलाजी ट्रस्ट जूनिधाम के पूर्व अध्यक्ष मुकेशसिंह राजपुरोहित ने भी संबोधित किया।
इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक व ग्राम पंचायत घाणेराव के प्रशासक चंद्रशेखर मेवाड़ा ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की रूपरेखा रखते हुए गांव की कुछ समस्याओं को भी विधायक महोदय के समक्ष रखी जिसे निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान नारलाई के जती भगाबाबा,ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष महेंद्र लोंगेशा सहित क्षेत्र के सभी सरपंच,पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य,ग्राम पंचायत के सभी वार्डपंच,भाजपा संगठन जिला व मंडल के पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी सहित सभी मौजूद गणमान्य नागरिको का चंद्रशेखर मेवाड़ा नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने साफा,माला व शॉल से स्वागत किया। मंच का संचालन राजेंद्र गहलोत ने किया।






Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





