श्रमदान कर निकाली जनजागरूकता रैली, राष्ट्रप्रेम
सादड़ी/पाली
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को नगरपालिका की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जनजागरूकता रैली निकली गई।
पालिका श्रीफल मंगलकलश चौराहा पर पालिकाध्यक्ष खुमीदेवी गणेशराम बावरी, उपाध्यक्ष हीराराम जाट, संस्थाप्रधान मीठालाल बोराणा, भाजपा मंडलध्यक्ष गोविद मीणा, पार्षद संजय बोहरा, एएसआइ मूलाराम मीणा के नेतृत्व में राष्ट्रगीत के भाव समझाए और राष्ट्र समर्पण संदेश दिया और सभी को राष्ट्रगीत सम्मान की शपथ दिलाई। इस असवसर पर प्रबुद्धजन व सफाई सैनिकों ने श्रमदान किया। पालिका से चौराहों पर रंगोली सजाई गई, स्कूली विद्यार्थी सफाई सैनिकों ने आखरिया चौक से बस स्टैंड रणकपुर मार्ग तक
सादड़ी बस स्टैण्ड श्रीफल मंगलकलश चौराहे पर राष्ट्रगीत की जानकारी देते प्रबुद्धजन।
जनजागरूकता रैली निकाली। इसमें उप प्रधानाचार्य नरेंद्र राठौड़, कानाराम जूना, व्याख्याता मोहनलाल जाट, रमेश बछेटा, सोहनलाल प्रजापत्, मनोहर चौहान, कनिष्ठ अभियंता जयेश पालीवाल विशाल भाटी सहित प्रबुद्धजनों की भागीदारी रही। डीएमबी राउमावि स्कूल व बालिका उच्च माध्यमिक
स्कूल विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रानी @ पत्रिका. ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभक्ति, स्वच्छता और एकता के अद्भुत संगम का प्रतीक के रूप में रानी में मनाया गया।
इस अवसर पर प्रात 8.30 बजे रेलवे स्टेशन से पंचायत समिति रानी तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली से पूरे मार्ग में वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय हिंद के नारे गूंजते रहे। रैली के समापन पर पंचायत समिति परिसर में स्वच्छता शपथ ग्रहण की गई। उपस्थित जनों को वंदे मातरम गीत के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही वंदे मातरम् 150 थीम।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





