भूमाफिया की दबंगई, दलित महिला से मारपीट कर किया घर पर कब्जा।

SHARE:

भूमाफिया की दबंगई, दलित महिला से मारपीट कर किया घर पर कब्जा।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

मंडफिया थाना क्षेत्र में बाई पास पर रहने वाली महिला मंजू हरिजन व उसके पति संतोष हरिजन के साथ दो दिन पूर्व क्षेत्र के भूमाफिया महेंद्र बंजारा निवासी तर्जेला द्वारा 25 से 30 गुंडों को लेकर आया और महिला के घर में घुसकर महिला व उसके पति के साथ लठ सरिए कुल्हाड़ी से हमला कर मारपीट की तथा महिला मंजू हरिजन की लज्जा भंग कर महेंद्र बंजारा द्वारा जातिगत रूप से अपमानित कर गंदी गालियां देते हुए महिला व उसके पति को घर से बाहर निकाल दिया और उसकें घर पर कब्जा कर लिया
महिला जब मंडफिया थाने में रिपोर्ट देने गई तो पुलिस ने कोई कारवाही नहीं की जिससे आहत होकर महिला ने दिनांक 11.11.2025 को जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के सामने पेश होकर न्याय की गुहार लगाई जिस पर एस पी मनीष त्रिपाठी द्वारा महिला को कारवाही करने का आश्वासन दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र बंजारा भूमाफिया मंडफिया क्षेत्र में काफी दिनों से जमीनों पर अवैध कब्जा करने तथा कम कीमत में विवादित जमीनें खरीदने को लेकर सक्रिय है पूर्व में भी कई शिकायतें हुई परन्तु मंडफिया पंचायत के वर्तमान प्रशासक का राजनीतिक संरक्षण होने से भू माफिया महेंद्र बंजारा के विरुद्ध कोई कारवाही नहीं हुई

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment