विशेष आवश्यकता वाले 36 विद्यार्थियों का उपकरणों हेतु चयन।

SHARE:

  1. मेडिकल असेसमेंट कैंप में देसूरी ब्लाक के विशेष आवश्यकता वाले 36 विद्यार्थियों का उपकरणों हेतु चयन।
    देसूरी,पाली।

अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा पाली द्वारा सेठ मुकनचंद बालिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में आयोजित दो दिवसीय मेडिकल एवं उपकरण चिन्हीकरण असेसमेंट कैंप में देसूरी ब्लाक के विशेष आवश्यकता वाले36 विद्यार्थियों का उपकरणों हेतु चयन किया गया।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने बताया कि शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग व एल्मको संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में देसूरी ब्लाक के विशेष आवश्यकता वाले 39विद्यार्थियों को संदर्भ व्यक्ति सीडब्लू एस एन रघुवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष शिक्षक छगनलाल सैनी,पवन विश्नोई, मूलाराम कस्वा , प्रदीप व मनीष मीणा के साथ भेजा गया। शिविर में विशेषज्ञों की टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों की चिकित्सकीय जांच कर क्रियात्मक आवश्यकता का आकलन कर संबलन प्रदान किया गया तथा 36विद्यार्थियों का उपकरण हेतु चयन किया गया। माली ने बताया कि 12 विद्यार्थियों का इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल,6 विद्यार्थियों का हियरिंग एड, 4 विद्यार्थियों का एम आर किट,4विद्यार्थियों का रोलेटर,3विद्यारथियों का कैलीपर डिजीटल स्टिक,2विद्यार्थियों का व्हील चेयर, 1विद्यार्थी का मोबाइल व 4विद्यार्थियों का मेडिकल प्रमाणपत्र के लिए चयन किया गया। शीघ्र ही इन्हें उक्त उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
माली ने बताया कि संदर्भ व्यक्ति विशेष शिक्षा रघुवीर सिंह के प्रयासों से ब्लाक के अधिकाधिक विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि समग्र शिक्षा द्वारा राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1से 12 तक अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment