प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद आज अयोध्या पहुंचे।
अयोध्या।
मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मत्स्य योजनाओं की समीक्षा की।उन्होंने मछुआरा समुदाय से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मीडिया से बातचीत में संजय निषाद ने कहा “बिहार में बहार है”।उन्होंने बिहार की जनता से अपील की कि वहां भी एनडीए सरकार बने।
कहा कि जब केंद्र और राज्य में एक ही सरकार होती है, तभी विकास की रफ्तार तेज होती है।
बताया कि बिहार में 18% मछुआरे हैं जो इस बार आरक्षण के मुद्दे पर वोट कर रहे हैं।
संजय निषाद ने दावा किया कि पूर्व की सरकारों ने मछुआरों को ठगा, जबकि वर्तमान सरकार उनके हित में काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में 140 मत्स्य परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें से दो पूरी हो चुकी हैं।
राहुल गांधी पर व्यंग्य करते हुए बोले — “मैं मछली डाल रहा हूं, वो मछली पकड़ रहे हैं, निषाद अब किसी के जाल में फंसने वाले नहीं।”
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





