सांवलियाजी के वरिष्ठ पत्रकार हनुमान प्रसाद का हुआ निधन।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
सांवलियाजी- भदेसर उपखण्ड क्षेत्र के मण्डफिया सांवलियाजी निवासी वरिष्ठ पत्रकार हनुमान प्रसाद शर्मा का लंबी बिमारी के बाद रविवार अलसुबह 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पत्रकार शर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण उदयपुर चिकित्सालय में उपचाररत थे। जिनका रविवार तडके निधन हो गया। पत्रकार शर्मा का उनके पेतृक गांव मण्डफिया सांवलियाजी में रविवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। पत्रकार शर्मा ने अपने जीवनकाल में विभिन्न समाचार पत्रों में संवाददाता के रुप में कार्य किया। पत्रकार क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 143





