एसीबीईओ ने बालिका विद्यालय देसूरी में बिरसा मुंडा व वंदेमातरम् की दी जानकारी।

SHARE:

एसीबीईओ ने बालिका विद्यालय देसूरी में बिरसा मुंडा व वंदेमातरम् की दी जानकारी।
देसूरी 8नवंबर।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में प्रार्थना सभा में भगवान बिरसा मुंडा व वंदेमातरम् की जानकारी दी।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य निर्मला पुरी ने बताया कि माली ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके समाजोत्थान व राष्ट्रोत्थान में भूमिका पर प्रकाश डाला।इसी प्रकार बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदेमातरम् गीत की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमें अपने राष्ट्र गीत पर गर्व व गौरव होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान बिरसा मुंडा व वंदेमातरम् विषयक पुस्तकें पढ़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर डॉ राजश्री समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने विद्यालय में चल रहे प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का अनुरोध किया। उपस्थित स्टाफ ने विश्वास दिलाया कि वे विभाग की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उल्लेखनीय है कि यह वर्ष भगवान बिरसा मुंडा व राष्ट्र गीत वंदेमातरम का 150वां वर्ष है अतः विद्यालयो में इनसे संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment