शिक्षण सामग्री की सहायता से मूक बधिर , दिव्यांग बच्चे भी होंगे शिक्षित – रानी अवस्थी

SHARE:

शिक्षण सामग्री की सहायता से मूक बधिर , दिव्यांग बच्चे भी होंगे शिक्षित – रानी अवस्थी

अयोध्या l

प्रॉमिनेंट पब्लिक स्कूल समिति द्वारा संचालित मुस्कान पुनर्वास केंद्र अयोध्या में पहुंच कर सुश्री कुबरा याशमीन शिक्षिका कंपोजिट विद्यालय अटरावा अयोध्या में मूक बधिर दिव्यांग बच्चों की प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु एक कंप्यूटर विद्यालय को प्रदान किया है। उक्त अवसर पर संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं डॉ रानी अवस्थी, राघवेंद्र अवस्थी तथा शिक्षक नेता एवं मनोहर लाल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता दान बहादुर सिंह, मनोज कुमार पाल एवं संगीता उपस्थित थे। कंप्यूटर पाकर बच्चे अत्यंत ही प्रफुल्लित थे। डॉ रानी अवस्थी ने कुबरा यासमीन का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इससे बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने में मदद मिलेगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment