सभासद आरती जयसवाल का प्रयास लाया रंग स्टेडियम के लिए कार्ययोजना तैयार, भूमि की तलाश।

SHARE:

सभासद आरती जयसवाल का प्रयास लाया रंग स्टेडियम के लिए कार्ययोजना तैयार, भूमि की तलाश।

नगर पंचायत गोसाईगंज क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाए जाने हेतु भूमि तलाश करने के लिए शासन ने डीएम अयोध्या को भेजा पत्र

गोसाईगंज, अयोध्या।

गोसाईगंज क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए खुश खबरी है। खेल मैदान के लिए जमीन मिलते ही उसका निर्माण भी प्रारंभ हो जाएगा।गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमर नाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष श्रीमती आरती जयसवाल की मांग पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिनी स्टेडियम बनाए जाने की संस्तुति प्रदान कर दी है।बीते 27 अक्टूबर 2025 को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अशोक कुमार कनौजिया के हस्ताक्षर युक्त महानिदेशक प्रांतीय रक्षक दल/विकाश दल एवं युवा कल्याण उप्र0 लखनऊ के कार्यालय द्वारा जारी पत्र सं0-1754/छ:-38/यु0क0/2024 में डीएम अयोध्या को गोसाईगंज नगर पंचायत क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाए जाने के लिए 3 एकड़ जमीन को तलाश कर उस भूमि को निःशुल्क राजस्व अभिलेखों में युवा कल्याण विभाग के नाम दर्ज कराते हुए नियमानुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि गोसाईगंज क्षेत्र में कई बार अंतरराष्ट्रीय के साथ साथ राज्य स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता हो चुकी है।खेल मैदान न होने से खिलाड़ियों में जहां कुंठा की भावना जागृत होती थी वहीं खेल प्रतिभाएं भी नहीं निखर पाती थीं।जिसको देखते हुए बीते दिनों गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद श्रीमती आरती जयसवाल ने बीते 23 फरवरी,23 जून एवं 26 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, मंडलायुक्त अयोध्या के साथ साथ डीएम को पत्र भेज कर गोसाईगंज क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की मांग की थी।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजय सिंह ने सभासद प्रति निधि को दूरभाष पर बताया कि गोसाईगंज क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाए जाने के लिए 27 अक्टूबर में डीएम अयोध्या को पत्र भेज दिया गया है। जमीन मिलते ही मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment