महंत गिरीश पति त्रिपाठी जनता की भावनाओं को समझते हैं और निरंतर सेवा भाव से कार्य करते है – राजेश महाराज

SHARE:

महंत गिरीश पति त्रिपाठी जनता की भावनाओं को समझते हैं और निरंतर सेवा भाव से कार्य करते है – राजेश महाराज

महापौर से राजेश महाराज की शिष्टाचार भेंट कर महापौर के कार्यों की सराहना कर अंग वस्त्र से किया सम्मानित

अयोध्या धाम ।

अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने नगर निगम के वर्तमान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी से औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के जनहित के कार्यों की जमकर सराहना की और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सराहनीय कार्यों की प्रशंसा
मुलाकात के दौरान, राजेश महाराज ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि भेंट के दौरान राजेश महाराज ने कहा कि महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी जनता की भावनाओं को समझते हैं और निरंतर सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं। अयोध्या का विकास उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता का परिणाम है। मुलाकात के दौरान राजेश महाराज ने कहा कि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी जनसेवा और धार्मिक नगरी के विकास के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं। वे अयोध्या को स्वच्छ, सुंदर और श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित नगर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। महंत गिरीशपति त्रिपाठी जी अयोध्या के गौरव को बढ़ाने वाले महापौर हैं। महा पौर जनता की बातों को ध्यान से सुनते हैं और यही कारण है कि उन पर जनता जनार्दन का आशीर्वाद बना रहता है। अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने महापौर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें प्रेमपूर्वक अंग वस्त्र भेंट किया और सम्मानित किया। तीर्थ पुरोहित समाज के गणमान्य लोग रहे उपस्थित इस शिष्टाचार भेंट के अवसर पर तीर्थ समाज के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस मुलाकात को और भी विशेष बना दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment