पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर।
फालना,पाली
स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने रचनात्मक कौशल एवं हुनर का परिचय दिया। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ गौतम शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते पॉट पेंटिंग की पारंपरिक पृष्ठभूमि और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह कला परंपरा से चली आ रही एक विरासत है, जो आज भी आधुनिक स्वरूप में जीवित है। निर्णायको डॉ मनोज कुमार शर्मा, डॉ चेनाराम एवं डॉ ऋषि माथुर की ओर से प्रतिभागियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन किया गया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ एकता झा ने बताया कि निर्णायकों के मूल्यांकन के आधार पर प्रथम स्थान कृति जैन, द्वितीय स्थान कुसुम सीरवी एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से सादिया एवं गोदावरी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सह प्रभारी माधवी श्रीमाली, नीलम वैष्णव, अपेक्षिता आशियां एवं सहायक आचार्य पी. भास्कर भी उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





