गौ-सेवा करते हुए भक्तों ने राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किए।

SHARE:

गौ-सेवा करते हुए भक्तों ने राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किए।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

कपासन
राष्ट्रीय महाकाल सेना के संस्थापक संत श्री खुशाल भारती महाराज के जन्मोत्सव पर गुरुवार को पट शिष्य संत कृपाल भारती जी व श्रद्धालुओं ने सेवा कार्यों के साथ उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर गौ-सेवा करते हुए भक्तों ने राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किए।

श्रद्धालुओं ने बताया कि महाराज खु शाल भारती का जन्मदिन हर वर्ष सेवा, सद्भाव और भक्ति के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में नगर स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर में दिव्य धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। यहाँ दिनभर विशेष यज्ञ-हवन चल रहे है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भाग लेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि में प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें भक्ति रस से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment