मारपीट को लेकर मंडपिया न्यायालय में दिए प्रकरण दर्ज कर जांच के आदेश।

SHARE:

 

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के संबंध में श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल सदस्य के विरूद्ध मंडपिया न्यायालय में दिए प्रकरण दर्ज कर जांच के आदेश

खबर ग्राम के स्थानीय अधिवक्ता के साथ श्री सांवलियाजी मंडल के सदस्य पवन कुमार तिवारी के द्धारा कि गई मारपीट के सम्बन्ध में अधिवक्ता द्धारा न्यायालय मण्डफिया में एक इस्तगासा पेश किया गया। जिस पर न्यायालय द्वारा सुनवाई करते हुए थाना अधिकारी मंडफिया को प्रकरण दर्ज जांच करने के लिए आदेश दिए है। बता दे कि मंदिर मण्डल श्री सांवलियाजी के गार्ड व सुरक्षाकर्मीयों द्धारा पूर्व में भी‌ श्रद्धालुओ व दर्शनार्थियों के साथ आये दिन गाली गलोज व मार पीट के सम्बंध मै शिकायतें प्रकाशित होती है किन्तु दर्शनार्थियों के साथ एसे अभ्रव व्यवहार पर लगाम लगाने वाले कोई नही है। जब की बोर्ड के मेंबर ने मंदिर को अपनी बपौती समझ लिया। जिसके कारण आए दिन भक्त लोगों के साथ गार्ड बदतमीजी से पैस आते हैं। यह घटना कई बार हो चुकी है जबकि दूर-दूर से इंडिया से लोग सांवरिया सेठ के दर्शन करने के लिए इस मंदिर पर आते हैं जिसमें कई बार मंदिर मंडल के सीसी टीवी कैमरे में यह करतूतें कैद भी हो रही है। भक्तों के साथ आए दिन यह घटनाएं होती रहती है। इसकी जानकारी पर मंडपिया थाना अधिकारी गोकुल डांगी ने बताया कि अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।

बडे बडे नेता लगे है मामले को सुलटाने में…….. इधर इस मामले को सुल्टाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता भी मैदान में उतरते नजर आए हैं। प्राप्त विशेष सूत्रों के अनुसार स्थानीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने भी अधिवक्ता को फोन लगाकर मामले को सुल्टाने का प्रयास किया है तथा वर्तमान में भी कई बड़े-बड़े नेताओं के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। जिस अधिवक्ता के मामले को सुलझाने में क्षेत्रीय नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सफल रहे

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment