सासंद खेल महोत्सव प्रारंभ।
देसूरी,पाली
देसूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशासक केसाराम भील के मुख्य आतिथ्य में सासंद खेल महोत्सव का उद्घाटन किया गया। खेल प्रभारी विनोद पूरी ने बताया कि 3/11/2025 से 5/11/2025तक ग्रामीण स्तरीय सासंद खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्सा कशी, 100,200,400 मीटर दौड़ ,लंबी कूद, आदि का आयोजन होगा । उद्घाटन समारोह में समाज सेवी एडवोकेट मुकेश पूरी, मोतीलाल माली, घनश्याम छीपा, शारीरिक शिक्षक चंपालाल परमार ,रेखा कुमारी ग्रामीण, खिलाड़ी विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे । विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से उच्च स्तर के खिलाड़ी तराशने के लिए सासंद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया । तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में 225 विद्यार्थी व 153 ग्रामीण खिलाड़ी विभिन्न खेलो में भाग ले रहे हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





