दृष्टि से ही जीवन में उजियारा -राजपुरोहित

SHARE:

दृष्टि से ही जीवन में उजियारा -राजपुरोहित

राजकीय उ. मा. विद्यालय फालना गांव में भैरव आई हॉस्पिटल बिसलपुर के तत्वाधान में दृष्टि योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निशुल्क दृष्टि परीक्षण शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि करण सिंह राजपुरोहित प्रशासक अतिथि चोगाराम चौधरी उपप्रशासक ग्राम पंचायत फालना गांव अध्यक्षता अब्दुल करीम टॉक पी.इ.ओ. व प्राचार्य, शिविर संयोजक राकेश वैष्णव की उपस्थिति में सरस्वती माता के छायाचित्र पर पुष्पा अर्पित करते हुए शुभारंभ किया गया!
प्रशासक राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि दृष्टि से ही जीवन में उजियारा होता है बिना दृष्टि के जीवन अंधकारमय है और यह दृष्टि देने का निशुल्क इलाज जैन आई हॉस्पिटल के संस्थापक राजमल जैन बीसलपुर द्वारा किए गए इस पुनीत सेवा कार्य से पूरे क्षेत्र को दृष्टि से लोगों के जीवन में आंखों की रोशनी बनकर उजियारा कर रहा है वही विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र में मरणोपरांत नेत्रदान व दहेदान के लिए प्रेरित किया!
शिविर संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि रा. उ. मा. वि. के कक्षा 1 से 12वीं तक कुल 179 विद्यार्थियों का परीक्षण किया गया जिसमें चश्मा योग्य 12 विद्यार्थी तथा हॉस्पिटल मे इलाज हेतु चार विद्यार्थियों का चयन तथा रा.बालिका उ. प्रा. विद्यालय के कक्षा 1 से 8वीं तक कल 124 विद्यार्थियों का परीक्षण किया जिसमें से चश्मा योग्य 8 विद्यार्थियों का चयन किया गया जीने निशुल्क चश्मा व निशुल्क इलाज जैन आई हॉस्पिटल बीसलपुर द्वारा दिया जाएगा!
इस दौरान हॉस्पिटल के रतन देवासी, चंदन सिंह, राजू देवासी, इंदर सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान की तथा विद्यालय के अध्यापक शंकर लाल मीणा, रमेश दादालिया, अमृत सिंह राव, ममता राठौड ने सहयोग प्रदान किया!

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment