रन फॉर यूनिटी’मैं पुलिस के जवानों ने लगायी दौड़।
फालना,पाली
पुलिस थाना परिसर में आज रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम एक किलोमीटर दौड़ के साथ सम्पन्न हुआ इस अवसर पर थानाधिकारी विक्रम सिंह संधु ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का मुख्य उद्देश्य भारत में एकता और अखंडता को बढ़ावा देना। ये दौड सरदार वल्लभ भाई पटेल की विरासत का सम्मान करने के लिए आयोजित की जाती है और इसका लक्ष्य लोगों में एकता,भाईचारा और राष्ट्रीय एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित करना है।यह एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती है और फ़िट इंडिया मूवमेंट को प्रोत्साहित करती है इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता और सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि यह दौड लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित की जाती है,ताकि उनकी एकता राष्ट्र निर्माण के संदेश को आगे बढ़ाया जा सके,सामुदायिक सहभागिता,स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता यह लोगों को शारीरिक रूप से फ़िट रहने और स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है इस अवसर पर थानाधिकारी विक्रम सिंह संधु ज़िला सीएलजी के सदस्य अमित मेहता व्यापार संघ अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,नरेश प्रजापत पुना ईट,नरपत सिंह,नारायण सिंह,मोहनलाल मीणा,दिनेश विश्नोई,प्रवीण पटेल,मांगीलाल बेनीवाल एवं सीएलजी सदस्य शांति समिति के सदस्य एवं पुलिस थाना के स्टाफ़ की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ संपन्न।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





