रैगिंग मुक्त माहौल के लिए छात्रों और प्रशासन का साझा संकल्प।

SHARE:

रैगिंग मुक्त माहौल के लिए छात्रों और प्रशासन का साझा संकल्प।

अयोध्या।

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या में एंटी रैगिंग कमेटी की पहली बैठक विश्वविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में विश्वविद्यालय प्रबंधन, पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।

बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर आनंद कुमार दुबे द्वारा की गई। पुलिस विभाग की ओर से एसपी सिटी अयोध्या तथा प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी अयोध्या विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में रैगिंग रोकथाम के लिए प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने छात्रों के लिए सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने की दिशा में कई ठोस निर्णय लिए। साथ ही, विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग जैसी गतिविधियों से दूर रहने तथा ऐसी किसी घटना की तुरंत सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि “महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सुरक्षित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।”

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग मुक्त वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment