राजकीय तुलसी महिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी से मरीज बेहाल, अयोध्या में हो रहे विकास पर उठे सवाल
महिलाओं के एकमात्र अस्पताल से डॉ. रीना सिंह का तबादला
अयोध्या में महिला स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने की कगार पर, नही है कोई महिलाओ का चिकित्सक
अयोध्या l रामनगरी अयोध्या के तुलसी नगर स्थित राजकीय तुलसी महिला चिकित्सालय, जो लंबे समय से महिलाओं के लिए एकमात्र भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य कर रहा था, आज बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। हाल ही में यहां तैनात महिला चिकित्सक डॉ. रीना सिंह का दर्शननगर में स्थानांतरण कर दिया गया है। इस निर्णय ने न केवल मरीजों में निराशा फैली है बल्कि महिला स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न भी लगा दिया है। पहले इस चिकित्सालय में प्रसव और अन्य स्त्रीरोग संबंधी सेवाएं नियमित रूप से संचालित होती थीं, लेकिन अब कोई स्थायी चिकित्सक न होने के कारण धीरे-धीरे सभी सेवाएं बंद होती जा रही हैं। अस्पताल में आने वाली महिलाओं को अब या तो निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है या फिर शहर के अन्य दूरस्थ सरकारी अस्पतालों तक जाना पड़ रहा है l स्थानीय नागरिकों और महिला मरीजों ने इसे अयोध्या में महिला स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी चूक बताया है। लोगों का कहना है कि जब अयोध्या जैसे तीर्थ व पर्यटन नगर में महिलाओं के लिए समर्पित अस्पताल में कोई महिला डॉक्टर ही नहीं है, तो सरकार के विकास के दावे अधूरे और खोखले प्रतीत होते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अयोध्या द्वारा इस तरह के स्थानांतरण को लेकर नागरिकों ने नाराजगी जताई है और प्रदेश सरकार से मांग की है कि राजकीय तुलसी महिला चिकित्सालय में जल्द से जल्द महिला डॉक्टरों की तैनाती की जाए, ताकि अयोध्या की महिलाओं को फिर से सुचारु चिकित्सा सुविधा मिल सके। अयोध्या के विकास और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में काम कर रही सरकार के लिए यह स्थिति एक गंभीर चेतावनी है। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो महिलाओं के लिए समर्पित यह चिकित्सालय केवल इमारत बनकर रह जाएगा, साथ ही जो भी मूलभूत सुविधायेँ मिल रही थी विल्कुल बंद हो जायेगी l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





