मेहता ने सेवा भारती के बाल संस्कार केन्द्र का अवलोकन कर सराहा।

SHARE:

अखिल भारतीय जैन नारी संगठन की सचिव मेहता ने सेवा भारती के बाल संस्कार केन्द्र का अवलोकन कर सराहा।
सादड़ी,पाली।

अखिल भारतीय जैन नारी संगठन की सचिव सुशीला मेहता ने सेवा भारती द्वारा अंबेडकर नगर में संचालित बाल संस्कार केन्द्र का अवलोकन कर सराहा।
सेवा भारती जिला प्रकल्प प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि अखिल भारतीय जैन नारी संगठन की सचिव सुशीला मेहता ने बाल संस्कार केन्द्र की वंदना सभा का अवलोकन किया तत्पश्चात भैया बहनों से बातचीत कर उनकी शैक्षिक प्रगति का फीडबैक लिया। प्रकल्प शिक्षिका भावना से केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली।इस अवसर पर सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ने दीपावली व भाईदूज का महत्व बताया। सुशीला मेहता ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा पढ़ने लिखने व संस्कारी बनने का आह्वान किया। मेहता ने सेवा भारती के कार्यों को सराहा तथा सहयोग का विश्वास दिलाया।मेहता ने अपनी ओर से भैया बहनों को प्रभावना वितरित की। इस दौरान समाजसेवी प्रवीण मेहता भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा को ध्येय मानकर शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है। वर्तमान में सादड़ी में सेवा भारती द्वारा 3बाल संस्कार केन्द्र,2सिलाई केंद्र,1योग केंद्र,1जलगृह व 2वैभवश्री संचालन हो रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment