दीपावली पर्व के अवसर पर नगर पालिका खुडाला फालना क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेश हैप्पी मेवाड़ा की अध्यक्षता में कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने कर्मचारियों को दुपट्टा और उपहार देकर सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम सुभाष रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस सर्कल के प्रांगण में आयोजित हुआ।
बाली विधानसभा प्रभारी देवी सिंह सोलंकी और बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष मेवाड़ा ने सफाई कर्मचारियों को खुडाला फालना क्षेत्र के ‘योद्धा’ बताते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में कार्य के लिए तत्पर रहते हैं।
समारोह में लाजवंती मारू, संभव मालरेचा, श्रीपाल सिंह, प्रवीण सिंह चौहान, जुगल दाधीच, लोकेश पुरी, दीप सिंह चौहान, महिपाल सिंह राजपुरोहित, दलपत गोस्वामी, ईश्वर कंडारा, हिम्मत वचेटा, सतपाल सिंह देवड़ा, खेताराम देवासी, डयाराम मीना, सुरेश राजपुरोहित, मुकेश चंदेल, साबिर छिपा, इरफान खान, मिश्रीलाल, सलीम कुरेशी, वेलाराम, प्रवीण गुर्जर, भक्तराम देवासी और हिम्मत सिरवी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





