सरयू आरती,लेज़र लाइट शो व ड्रोन शो का होगा अभ्यास।

SHARE:

सरयू आरती,लेज़र लाइट शो व ड्रोन शो का होगा अभ्यास।
19 को लेज़र शो,ड्रोन शो सहित अन्य शो का पुनः मुख्य कार्यक्रम के बाद भी होगा शो।
20 अक्टूबर को भी होगा पुनः उसी समय राम की पैड़ी पर होगा लेज़र शो व प्रोजेक्शन शो।

अयोध्याजिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि शाम को 6:00 बजे से सरयू आरती पर 2100 लोगों द्वारा महा आरती का तथा राम की पैड़ी पर भी लेजर शो, प्रोजेक्शन लाइट एंड साउंड शो एवं ड्रोन शो का अभ्यास किया जाएगा। इसी क्रम में 19 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के पश्चात रात्रि लगभग 8:30 के बाद पुनः राम की पैड़ी पर लेजर शो, प्रोजेक्शन लाइट एंड साउंड शो एवं ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 20 अक्टूबर 2025 को लगभग सायं 7:00 बजे से राम की पैड़ी पर लेजर शो, प्रोजेक्शन लाइट एंड साउंड शो एवं ड्रोन शो का आयोजन होगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment