रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट ।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया भूपालसागर (चित्तौड़गढ़)
रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट । उपखण्ड क्षेत्र के निलोद गांव की है घटना । दो पक्षो में रास्ता विवाद को लेकर सिविल न्यायालय में चल रहा था मामला । आज प्रातः एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बाहर से हथियार बन्द गुंडे बुलावा कर करवाया था हमला । गनीमत रही इस हमले में किसी को नही आई गंभीर चोट । 10 से 15 हमलावरों ने धावा बोला था । निलोद निवासी शंकर पिता मांगीलाल जाट पर हमला करने आये थे हमलावर । वही पीड़ित शंकर जाट ने अपने कमरे की किवाड़ को अंदर से बन्द कर खुद को बचाया । हमलावरों ने धारदार हथियारों से कमरे की किवाड़ तोड़ने की पूरी की कोशिश । लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के घटना स्थल पर आ जाने से सारे हमलावर भाग छूटे । वही स्थानीय ग्रामीणों ने दो हमलावरों को धर दबोचा और उनकी मोटर साईकिल को आग के हवाले कर दिया । वही आकोला थाना पुलिस थानाधिकारी गोवर्धन सिंह को सूचित किया । इधर मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक हरजीलाल यादव, प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारिया मौके पर पहुँचे । साथ ही उपाधयक्ष यादव ने तहसीदार अपूर्व गौतम को मौके पर बुलाकर विवादित भूमि के राजस्व रिकॉर्ड की जानकारी लेकर दोनों पक्षो के साथ समझाईस करने के कर रहे प्रयास ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment