एसीबीईओ माली ने देसूरी बालिका विद्यालय रंग-रोगन कार्य का जायजा लेकर दिए दिशा निर्देश
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में चल रहे रंग-रोगन कार्य का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी के संस्था प्रधान गजेन्द्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने विद्यालय में चल रहे रंग-रोगन कार्य का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माली ने कहा कि विद्यालय भवनों का सौंदर्यीकरण विद्यार्थियों में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल सृजन करने व समुदाय में विद्यालय की पहचान सुदृढ़ करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ द्वारा इस कार्य की संभाल करने के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह, निर्मला पुरी, राजश्री, ठाकराराम,किरण, दुर्गा चौधरी,भरत राईका, बंशीलाल व एस डीएमसी सदस्य मुकेश पुरी उपस्थित रहे।
इससे पहले माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में चल रहे रंग-रोगन कार्य का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दीपावली मध्यावधि अवकाश में समस्त राजकीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों का विभागीय गाइडलाइंस के अनुसार रंग-रोगन करवाना है
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





