कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

SHARE:

जिला चिकित्सालय अयोध्या में संयुक्त अधिकारी-कर्मचारी मोर्चा का गठन, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

अयोध्या।

जिला चिकित्सालय अयोध्या में आज संयुक्त अधिकारी-कर्मचारी मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन का औपचारिक गठन किया गया और विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से शासन स्तर तक पहुंचाकर समाधान कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता अजय प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन अजय सिंह ने किया बैठक में महामंत्री डॉ. आशीष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के रूप में अजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष, रामबली गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृपाशंकर सिंह, पूनम गुप्ता और किरन पांडेय को उपाध्यक्ष, संजीव गुप्ता और अनिल सिंह को उप मंत्री, अरविंद दूबे और संदीप सिंह को संयुक्त मंत्री, आर. वी. सिंह को संगठन मंत्री, अभय दूबे को पर्यवेक्षक तथा प्रभाकर द्विवेदी और सत्य प्रकाश चौधरी को संरक्षक मनोनीत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा,संगठन का उद्देश्य जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। सभी मुद्दों को चिन्हित कर शासन स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा और जल्द निराकरण कराया जाएगा।बैठक में उपस्थित सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन की एकता मजबूती और कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता जताई गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment