पूर्व मंत्री द्वारा नगर निगम पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप निराधार: महापौर

SHARE:

पूर्व मंत्री द्वारा नगर निगम पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप निराधार: महापौर गिरीश पति त्रिपाठी

अयोध्या।

नगर निगम के तिलक हाल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अयोध्या नगर निगम महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर निगम पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट एक नियमित प्रक्रिया होती है, जिसमें समय-समय पर आपत्तियाँ दर्ज की जाती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ऑडिट रिपोर्ट में कोई आपत्ति सामने आती है, तो उस पर कार्यवाही की जाती है। इससे यह अर्थ निकालना कि पूरे नगर निगम में भ्रष्टाचार है, एकदम निराधार और भ्रामक है।महापौर ने आगे कहा, हमारे कार्य, सेवा और प्रतिबद्धता ही हमारी पहचान हैं। जो भी तथ्य ऑडिट रिपोर्ट में छूट जाते हैं या जिन पर ध्यान देना आवश्यक है, उन पर भी नगर निगम गंभीरता से काम करता है। आपको बताते चले कि एक दिन पहले पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने एक होटल में प्रेस वार्ता कर नगर निगम के महापौर एवं अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। प्रेस वार्ता के दौरान कई पार्षदगण भी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment