चित्तौड़गढ जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया प्रारंभ।

SHARE:

चित्तौड़गढ जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया प्रारंभ।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत चित्तौड़गढ जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। एआईसीसी सचिव और जिला अध्यक्ष चुनाव की पर्यवेक्षक सुभाषिनी यादव चित्तौड़गढ़ पहुंचीं, जिन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
वीओं-आगामी दीपावली पर्व से कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पैनल तैयार कर प्रक्रियाप्रारम्भ कर दी जाएगी। जिसको लेकर जिला अध्यक्ष चुनाव की पर्यवेक्षक सुभाषिनी यादव ने रायशुमारी शुरू कर दी है। सुभाषिनी यादव ने बताया कि कांग्रेस के आलकमान के निर्देशन में देशभर में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक जिले में अध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से किया जाएगा। यादव ने कहा कि उनके प्रभार क्षेत्र गुजरात में 41 जिलाध्यक्षों का चयन इसी प्रक्रिया से किया गया है। अब राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और झारखंड में यह अभियान चलाया जा रहा है। चित्तौड़गढ़ में छह दिन तक रहकर हर ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं से राय लेंगे और छह नामों का पैनल राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजेंगे। यह रायशुमारी पूरी कर रिपोर्ट एआईसीसी को भेज दी जाएगी और दिवाली तक चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी, इसके बाद चुनाव प्रक्रिया आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की स्वच्छ छवि, संगठन में मजबूत पकड़ हो आयु 55 वर्ष से कम होनी चाहिए तथा कम से कम 4 वर्ष पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य किया हो। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए ऐसे लोगों का चयन जरूरी है जो जमीन से जुड़े, कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय और संतुलन बनाए रखने की क्षमता रखते हों। कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर पूछे गए सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर संगठन को एकजुट किया जाए। छोटी-मोटी गुटबाजियां हर पार्टी में होती हैं, लेकिन हम उनका समाधान निकालने आए हैं और कांग्रेस को एकजुट करके ही जाएंगे।
बाईट-सुभाषिनी यादव-एआईसीसी सचिव एंव जिलाध्यक्ष चुनाव पर्यवेक्षक

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment